भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती बिक्री के साथ अगले तीन वर्षों में चार्जिंग infrastructure की मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है. Exicom के आकलन के अनुसार देश में सालाना 25,000 DC चार्जर और करीब 6,000 हाई-पावर DC चार्जर की जरूरत पड़ सकती है. यह मांग खास तौर पर इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों के segment से जुड़ी होगी.

कंपनी के मुताबिक, इसी अवधि में सालाना AC चार्जर की मांग 1.30 लाख इकाइयों तक पहुंच सकती है. Exicom ने अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच भारत में करीब 1.9 लाख EV की बिक्री का हवाला देते हुए कहा कि पिछली छह महीने की अवधि की तुलना में यह आंकड़ा 59 प्रतिशत अधिक रहा.

Exicom ने बताया कि वह भारत के 10 प्रमुख EV निर्माताओं में से सात, शीर्ष 20 charging operators में से 17 और 18 प्रमुख electric bus तथा truck निर्माताओं में से नौ के साथ काम करती है. सितंबर तिमाही में कंपनी का भारत-केंद्रित EV कारोबार पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक रहा.

कंपनी के CEO और Managing Director अनंत नहाटा ने भारत के EV charging कारोबार पर अधिक संसाधन लगाने की रणनीति दोहराई है. Exicom के बोर्ड ने अपनी global DC fast-charging इकाई Tritium से अलग होने को भी मंजूरी दी है.