भारत में अक्टूबर 2026 के दौरान कुल 3,54,284 इलेक्ट्रिक वाहन दर्ज हुए, जो सितंबर के 3,37,859 वाहनों से अधिक हैं. ये आंकड़े Vahan Dashboard पर आधारित हैं और इनमें लो-स्पीड इलेक्ट्रिक दोपहिया शामिल नहीं हैं.
इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री सितंबर के 2,08,724 से बढ़कर 2,23,964 यूनिट हो गई, लेकिन कुल दोपहिया बाजार में EV की हिस्सेदारी 11.6% से घटकर 9.7% रह गई. इलेक्ट्रिक यात्री तिपहिया L5 की बिक्री भी बढ़कर 47,260 यूनिट हो गई. इस श्रेणी में Bajaj Auto, Mahindra Last Mile Mobility और TVS Motor प्रमुख ब्रांड रहे.
इलेक्ट्रिक L5 कार्गो तिपहिया की बिक्री 6,868 यूनिट रही. इस segment में Mahindra Last Mile Mobility, Bajaj Auto और YC Electric सबसे आगे रहे. ई-रिक्शा की बिक्री घटकर 27,529 यूनिट रही, जबकि ई-कार्ट की बिक्री बढ़कर 6,912 यूनिट पहुंची.
यात्री कार और कैब श्रेणी में EV बिक्री सितंबर के 38,321 से घटकर 36,745 यूनिट रही. कुल 4W बिक्री में EV की हिस्सेदारी 8.7% से घटकर 7.3% हो गई. इलेक्ट्रिक कारों में Tata Motors 39% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रही.
अक्टूबर 2026 तक पिछले 12 महीनों में भारत में 33,33,424 EV दर्ज किए गए.
