Porsche ने भारत में अपनी Cayenne Electric SUV पेश कर दी है. यह मॉडल कंपनी की लोकप्रिय Cayenne SUV का पूरी तरह इलेक्ट्रिक संस्करण है और दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1.77 करोड़ और Cayenne Electric Turbo की शुरुआती कीमत ₹2.28 करोड़ रखी गई है. दोनों कीमतें एक्स-शोरूम भारत हैं और इनमें वैकल्पिक फीचर्स की लागत शामिल नहीं है.

Cayenne Electric को Volkswagen Group के 800V Premium Platform Electric (PPE) आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. दोनों वेरिएंट में 113kWh बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मानक रूप से मिलता है. कंपनी के अनुसार, WLTP मानक पर इसकी अधिकतम रेंज 642 किमी तक है.

पावर और चार्जिंग

बेस वेरिएंट 408hp और 750Nm टॉर्क विकसित करता है. Launch Control के साथ इसका आउटपुट 442hp और 835Nm तक पहुंचता है. वहीं, Turbo वेरिएंट का सामान्य आउटपुट 857hp और 1,360Nm है. इसमें Push-to-Pass मोड से 176hp का अतिरिक्त आउटपुट मिल सकता है. Launch Control के साथ Turbo का अधिकतम आउटपुट 1,156hp और 1,500Nm बताया गया है. Porsche का दावा है कि इस कॉन्फिगरेशन में यह उसका सबसे शक्तिशाली सीरीज-प्रोडक्शन मॉडल है.

SUV में AC चार्जिंग के लिए 22kW तक और DC चार्जिंग के लिए 390kW तक का सपोर्ट है.

डिजाइन और केबिन

Cayenne Electric के आगे स्लीक LED हेडलैंप, बंद ग्रिल और बैटरी को ठंडा रखने के लिए नीचे बड़ा एयर इनटेक दिया गया है. यह अपने पेट्रोल-डीजल इंजन वाले समकक्ष से लंबी है. इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च, निचले हिस्से पर ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग और 20 से 22 इंच तक के व्हील विकल्प मिलते हैं.

पीछे के बंपर में दिए गए एक्टिव एयर फ्लैप्स 30 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के बीच काम करते हैं. कंपनी के मुताबिक, इससे लगभग 10 किमी की अतिरिक्त रेंज मिल सकती है. केबिन में 14.9 इंच का कर्व्ड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और वैकल्पिक पैसेंजर स्क्रीन उपलब्ध है. बूट क्षमता 781 लीटर है तथा पीछे की सीटों को इलेक्ट्रिक तरीके से फोल्ड किया जा सकता है.