Porsche India ने कोलकाता में देश का अपना सबसे बड़ा आफ्टर-सेल्स सर्विस सेंटर शुरू किया है. कंपनी के डीलर पार्टनर Bird Group द्वारा विकसित यह सुविधा पूर्वी भारत में Porsche के सर्विस नेटवर्क को मजबूत करेगी.
32,000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में बने इस सेंटर को Porsche के वैश्विक Corporate Identity मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है. यहां नियमित रखरखाव, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स, मैकेनिकल रिपेयर और स्ट्रक्चरल व मल्टी-मटेरियल रिपेयर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
EV सर्विसिंग पर विशेष जोर
सेंटर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अलग हाई-वोल्टेज रिपेयर एरिया और बैटरी रिपेयर की विशेष सुविधा दी गई है. Porsche के अनुसार, पूर्वी भारत में यह उसका एकमात्र ऐसा केंद्र है जहां Porsche वाहनों की समर्पित बैटरी रिपेयर की जा सकेगी.
Porsche India के Head Ashutosh Dixit ने कहा कि यह निवेश देशभर में सर्विस क्षमता बढ़ाने और ग्राहकों के ownership experience को बेहतर बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. Porsche Centre Kolkata के Dealer Principal Gaurav Bhatia के मुताबिक, नई सुविधा में मैकेनिकल, स्ट्रक्चरल, मल्टी-मटेरियल और हाई-वोल्टेज रिपेयर एक ही परिसर में किए जा सकेंगे.
