Porsche Mission S एक नए मिड-इंजन स्पोर्ट्स कार प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट है, जिसे कंपनी की मौजूदा 911 से ऊपर की स्थिति में रखा गया है. फिलहाल यह केवल कॉन्सेप्ट है और इसके प्रोडक्शन में आने की कोई समयसीमा घोषित नहीं की गई है. इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन भी सामने नहीं आए हैं.

इसका डिजाइन कम ऊंचाई वाले फ्रंट एंड, गोल हेडलाइट्स और उनके साथ दिए गए पतले LED डे-टाइम रनिंग लैंप से शुरू होता है. उभरे हुए फ्रंट फेंडर, बोनट पर एयरोडायनामिक वेंट और पीछे की ओर जाती ढलान वाली रूफलाइन कार को विशिष्ट रूप देते हैं. डिजाइन में Porsche 959, 911 GT1 और 928 जैसे ऐतिहासिक मॉडलों की झलक मिलती है.

पीछे की तरफ पतली टेल-लाइट्स, इंटीग्रेटेड एक्टिव रियर विंग और बड़ा डिफ्यूजर दिया गया है. इंजन बे के ऊपर कूलिंग फैन भी दिखाई देता है. पांच-स्पोक व्हील Porsche 928 के ‘टेलीफोन-डायल’ डिजाइन से प्रेरित हैं.

केबिन में पांच गोल इंस्ट्रूमेंट्स, एनालॉग रेव काउंटर, डिजिटल डिस्प्ले और फिजिकल कंट्रोल्स का संयोजन है. इसमें स्थायी सेंट्रल टचस्क्रीन नहीं दी गई है. Porsche जिस नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है, वह combustion, hybrid और plug-in hybrid पावरट्रेन को सपोर्ट कर सकता है.