Rolls-Royce ने Phantom Hummingbird नाम की एक खास commission की गई कार पेश की है. यह मॉडल एक ग्राहक की पत्नी को निजी श्रद्धांजलि के तौर पर तैयार किया गया है. कार को Rolls-Royce के दुबई स्थित Private Office ने curate किया है. यह invitation-only design studio ग्राहकों को डिजाइनरों के साथ मिलकर one-of-a-kind कार तैयार करने की सुविधा देता है.

इस Phantom की सबसे बड़ी खासियत अबालोन शेल मैरक्वेट्री है. Rolls-Royce के मुताबिक, यह उसकी कारों के इतिहास में पहली बार है जब इस सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. अबालोन शेल समुद्री घोंघे के खोल की कान जैसी सुरक्षात्मक परत होती है, जिस पर रोशनी पड़ने पर नीला-हरा चमकीला प्रभाव दिखाई देता है. कंपनी ने इसे मदर-ऑफ-पर्ल के साथ मिलाकर हमिंगबर्ड के चमकदार पंखों का प्रभाव बनाया है.

कार के बाहरी हिस्से पर ‘White Sands’ और ‘Wildberry’ रंगों का two-tone paint finish दिया गया है. Spirit of Ecstasy को translucent finish मिला है, जबकि coachline पर उड़ते हुए हमिंगबर्ड का डिजाइन है.

इंटीरियर में भी हमिंगबर्ड थीम

केबिन में ‘Creme Light’ leather upholstery के साथ ‘Moccasin’ और Tan detailing दी गई है. Picnic tables पर बने हमिंगबर्ड motifs में mother-of-pearl और abalone shell के 53 टुकड़े इस्तेमाल किए गए हैं. पिछली सीटों के बीच botanical motif 84 टुकड़ों से तैयार किया गया है. Rolls-Royce ने हमिंगबर्ड को खुशी, resilience और हर पल में खूबसूरती खोजने की क्षमता का प्रतीक बताया है.