Suzuki ने V-Strom SX एडवेंचर मोटरसाइकिल के लिए नया मैट ग्रे कलर लॉन्च किया है. यह शेड मौजूदा रंग विकल्पों के साथ उपलब्ध रहेगा. नई कलर स्कीम के बावजूद बाइक की कीमत और मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
V-Strom SX की कीमत दिल्ली में 2.02 लाख रुपये, एक्स-शोरूम रखी गई है. नया मैट ग्रे रंग भी इसी कीमत पर मिलेगा. Suzuki इस बाइक के ग्राहकों को 5,000 रुपये का Rynox apparel voucher भी दे रही है. यह ऑफर नियम और शर्तों के अधीन है.
इंजन और फीचर्स में बदलाव नहीं
मोटरसाइकिल में पहले वाला 249cc ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन ही इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 9,000rpm पर 26.5hp और 7,300rpm पर 22.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
नए रंग के अलावा बाइक का डिजाइन, फीचर्स और कीमत पहले जैसी ही है. इस कीमत पर इसका मुकाबला Hero Xpulse 210 से है, जिसकी कीमत 1.68 लाख से 1.77 लाख रुपये तक है. TVS Apache RTX 300 की कीमत 1.99 लाख से 2.39 लाख रुपये के बीच है.
इसी सेगमेंट में Honda XR300L की कीमत 1.83 लाख रुपये और XR300 Rally की कीमत 2.08 लाख रुपये है. सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
