Tesla ने चेन्नई में अपना पहला Experience Center खोल दिया है. यह केंद्र Pattullos Road स्थित Express Avenue Mall में है. कंपनी के अनुसार, चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों के ग्राहक यहां Tesla वाहन देख सकेंगे, परामर्श ले सकेंगे, टेस्ट ड्राइव बुक कर सकेंगे, ऑर्डर दे सकेंगे और स्थानीय स्तर पर डिलीवरी पा सकेंगे.
इसके साथ ही Tesla ने पूनमल्ली में Tesla-Approved Collision Center और सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. यहां दुर्घटना के बाद बॉडीवर्क और मरम्मत, असली Tesla पुर्जे, प्रशिक्षित तकनीशियन तथा सॉफ्टवेयर-आधारित डायग्नोस्टिक्स की सुविधा देने की बात कही गई है.
चेन्नई का नया Experience Center देश में Tesla का छठा ऐसा केंद्र है. कंपनी के अन्य Experience Centers हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में हैं.
भारत में Tesla फिलहाल Model Y Premium Rear-Wheel Drive और Model Y L बेच रही है. Model Y Premium Rear-Wheel Drive की शुरुआती कीमत 50.89 लाख रुपये और Model Y L की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये बताई गई है.
