TVS ने पुणे में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में iQube MillionR Special Edition की 100 से अधिक यूनिट ग्राहकों को डिलीवर की हैं. यह कार्यक्रम 15 सितंबर को हुआ. कंपनी ने इस एडिशन को 25 अगस्त को iQube की भारत में 10 लाख यूनिट पार करने की उपलब्धि के अवसर पर लॉन्च किया था.
3.5kWh बैटरी और 145km रेंज
MillionR Edition, iQube के 3.5kWh वेरिएंट पर आधारित है. इसमें 3.5kWh बैटरी बरकरार रखी गई है और इसकी दावा की गई IDC रेंज 145 किलोमीटर है. कंपनी के मुताबिक, स्कूटर में 118 से ज्यादा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं.
इस स्पेशल एडिशन को Aurora Green डुअल-टोन रंग दिया गया है, जो Northern Lights से प्रेरित है. इसमें प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री, MillionR बैजिंग और अलग ग्राफिक्स भी मिलते हैं.
स्कूटर में आगे एक यूटिलिटी स्टोरेज कम्पार्टमेंट जोड़ा गया है. इससे कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है. इसमें इंटीग्रेटेड USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.
महाराष्ट्र में TVS iQube MillionR Special Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये है. iQube रेंज की शुरुआती कीमत 1.13 लाख रुपये है, जबकि BaaS विकल्प की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है.
