TVS Motor Company ने अपने प्रमुख मोटरसाइकिल फेस्टिवल TVS MotoSoul के छठे संस्करण की तारीखों का ऐलान किया है. MotoSoul 6.0 का आयोजन गोवा में 11 और 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. कंपनी ने फिलहाल आयोजन से जुड़ी विस्तृत गतिविधियों या नए उत्पादों की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.
MotoSoul के पिछले संस्करणों में TVS ने नए उत्पादों और तकनीकी विकास के लिए इस मंच का इस्तेमाल किया है. 2023 के आयोजन में Apache RTR 160 4V को डुअल-चैनल ABS के साथ पेश किया गया था. 2024 में कंपनी ने RT-XD4 300 इंजन प्लेटफॉर्म से पर्दा उठाया था, जिसका बाद में RTX 300 में इस्तेमाल हुआ.
2025 के संस्करण में TVS Ronin Agonda Edition लॉन्च किया गया था. इसके साथ Apache ब्रांड की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर सीमित संख्या में मॉडल भी पेश किए गए थे.
कस्टम बाइक भी MotoSoul का प्रमुख आकर्षण रही हैं. अलग-अलग संस्करणों में TVS ने अंतरराष्ट्रीय बिल्डर्स के साथ मिलकर Apache और Ronin पर आधारित café racer, bobber, scrambler, supermoto और flat-track शैली की बाइक तैयार की हैं.
पिछले आयोजनों में Alpinestars, GIVI और MT Helmets जैसे ब्रांडों के साथ मर्चेंडाइज और एक्सेसरी सहयोग की घोषणाएं भी हुई थीं. MotoSoul 6.0 में कंपनी की ओर से नए मॉडल या तकनीकी घोषणाएं होंगी या नहीं, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी.
