वेदांता ने वित्त वर्ष 2025-26 तक भारत के EV और ऑटोमोटिव सेक्टर से जुड़ी मेटल सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए ₹21,000 करोड़ से अधिक निवेश करने की जानकारी दी है. कंपनी के अनुसार, यह निवेश एल्युमिनियम, जिंक, वैल्यू-ऐडेड अलॉय, कॉपर, स्टील, निकेल और फेरोक्रोम की उत्पादन क्षमता तथा संबंधित परियोजनाओं पर किया गया है.
कंपनी का कहना है कि इन मेटल्स का इस्तेमाल EV बैटरी, एनर्जी स्टोरेज, इलेक्ट्रिक मोटर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर चिप्स, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और हल्के वाहन कंपोनेंट्स में होता है.
क्रिटिकल मिनरल्स पर भी फोकस
वेदांता के मुताबिक, उसने कॉपर, निकेल-क्रोमियम-PGE, टंग्स्टन, ग्रेफाइट, वैनेडियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स और पोटाश से जुड़े 10 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक हासिल किए हैं. इनमें से पांच ब्लॉक्स में खोज और अन्वेषण गतिविधियां चल रही हैं.
कंपनी ने बताया कि BALCO, छत्तीसगढ़ और झारसुगुड़ा, ओडिशा में एल्युमिनियम स्मेल्टिंग और वैल्यू-ऐडेड उत्पादों की क्षमता बढ़ाई जा रही है. FY2025-26 में Vedanta Aluminium Metal Limited ने 24.5 लाख टन एल्युमिनियम उत्पादन किया.
वेदांता ने कम-कार्बन एल्युमिनियम उत्पादों Restora और Restora Ultra के साथ ऑटोमोटिव इस्तेमाल के लिए Copper-Doped Alloy और IIT Delhi के सहयोग से Vedanta Foundry Alloy भी पेश किया है.
कॉपर और जिंक से जुड़ी योजनाएं
कंपनी के अनुसार, EV में पारंपरिक वाहनों की तुलना में तीन से चार गुना अधिक कॉपर की जरूरत हो सकती है. Vedanta Limited ने FY2025-26 में 1.70 लाख टन कैथोड उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया. कॉपर का इस्तेमाल मोटर, केबल, कंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रिकल सिस्टम में होता है.
वेदांता ने खुद को भारत का एकमात्र प्राथमिक निकेल उत्पादक भी बताया है. वहीं, Hindustan Zinc के जरिए कंपनी जिंक और सिल्वर कारोबार संचालित करती है. FY2025-26 में Hindustan Zinc का रिफाइंड जिंक उत्पादन 8.51 लाख टन और बिक्री योग्य सिल्वर उत्पादन 627 टन रहा.
कंपनी ने EV और एनर्जी स्टोरेज क्षेत्र के लिए जिंक-आधारित बैटरी तकनीक पर IIT Madras और JNCASR के साथ सहयोग की भी जानकारी दी है.
