Life sciences technology कंपनी Agilisium अपने एशिया मुख्यालय को चेन्नई से हैदराबाद स्थानांतरित करने की योजना बना रही है. कंपनी के मुताबिक, यह कदम तेलंगाना के फार्मास्युटिकल, बायोटेक्नोलॉजी और innovation ecosystem का लाभ उठाने के लिए उठाया जा रहा है.

हैदराबाद अब चेन्नई और पुणे के साथ कंपनी का प्रमुख operating centre होगा. Agilisium ने अगले पांच से सात वर्षों में करीब 5,000 specialised professionals की workforce तैयार करने और 500 मिलियन डॉलर का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है. इनमें से 2,000 से 2,500 लोगों की नियुक्ति हैदराबाद में अगले पांच वर्षों के दौरान किए जाने की योजना है.

कंपनी ने बताया कि वह 2026 का कारोबार 72-75 मिलियन डॉलर के बीच समाप्त होने की उम्मीद कर रही है और 2027 में life sciences कारोबार 100 मिलियन डॉलर से अधिक पहुंचाने का लक्ष्य है.

Agilisium ने 2018 में life sciences क्षेत्र में प्रवेश किया था. इसका काम research, drug discovery, clinical development, manufacturing और commercial operations जैसे क्षेत्रों में फैला है. कंपनी AI, वैज्ञानिक विशेषज्ञता और proprietary intellectual property पर आधारित सेवाओं का विस्तार करना चाहती है.