एयर इंडिया ने माल्टा की राष्ट्रीय एयरलाइन KM Malta Airlines के साथ अपनी मौजूदा साझेदारी को codeshare समझौते में बदल दिया है. यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी और भारत से माल्टा की यात्रा को आसान बनाने का दावा किया गया है.
समझौते के तहत Air India, KM Malta Airlines की माल्टा से आने-जाने वाली उड़ानों पर अपना ‘AI’ designator code लगाएगी. यात्री Air India से Amsterdam, Paris, Rome, Zurich, London Gatwick और London Heathrow जैसे छह यूरोपीय गंतव्यों तक पहुंचने के बाद KM Malta Airlines की उड़ानों से माल्टा जा सकेंगे.
पूरी यात्रा एक ही टिकट पर बुक की जा सकेगी और यात्रियों को माल्टा के Luqa स्थित Malta International Airport तक सामान चेक-इन कराने की सुविधा मिलेगी. इससे अलग-अलग टिकट और दोबारा baggage check-in की जरूरत कम हो सकती है.
Air India के अनुसार, codeshare उड़ानों की बुकिंग धीरे-धीरे खोली जाएगी. यात्री इन्हें Air India की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए बुक कर सकेंगे.
