अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी के अनुसार, तिमाही में परिचालन से आय 9,197 करोड़ रुपये रही और सीमेंट बिक्री 16.5 मिलियन टन दर्ज की गई. परिचालन ईबीआईटीडीए 1,271 करोड़ रुपये और ईबीआईटीडीए मार्जिन 13.8 प्रतिशत रहा.

कंपनी के ट्रेड वॉल्यूम में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. ट्रेड बिक्री का हिस्सा बढ़कर 74 प्रतिशत हो गया, जबकि ट्रेड बिक्री में प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी 37 प्रतिशत रही. प्रति टन ईबीआईटीडीए 770 रुपये दर्ज किया गया.

अंबुजा सीमेंट्स ने तिमाही के दौरान 4.6 मिलियन टन प्रति वर्ष नई क्षमता शुरू की. इसमें दहेज, सलाई बनवा और कलंबोली की परियोजनाएं शामिल हैं. बठिंडा और जोधपुर पेन्ना में कुल 3.2 एमटीपीए क्षमता को स्थिर कर बढ़ाया जा रहा है. वारिसलीगंज में 2.4 एमटीपीए क्षमता वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है.

कंपनी के मुताबिक, कुल लागत 4,182 रुपये प्रति टन रही. भू-राजनीतिक व्यवधानों के प्रभाव को शामिल करने पर यह लागत 4,410 रुपये प्रति टन रही. पेटकोक और कोयले की कीमतों, डीजल और पैकेजिंग खर्च में बढ़ोतरी से उद्योग के मार्जिन पर दबाव बना हुआ है.