अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. हालांकि, यह छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं हैं. भारतीय रिजर्व बैंक का अवकाश कैलेंडर राज्य और बैंकिंग केंद्र के आधार पर अलग-अलग लागू होता है.

17 अक्टूबर को त्रिपुरा के अगरतला में महा सप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे. 18 अक्टूबर रविवार है. 19 अक्टूबर को दुर्गा पूजा, महा अष्टमी, महा नवमी और दशहरा से जुड़े अवकाश कई केंद्रों पर लागू होंगे. इनमें अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलॉन्ग शामिल हैं.

20 अक्टूबर को विजयादशमी, दशहरा, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के अवसर पर कई राज्यों और केंद्रों में शाखाएं बंद रहेंगी. 21 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में अवकाश है. गंगटोक में दुर्गा पूजा के कारण 22 और 23 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे.

25 अक्टूबर रविवार है. 26 अक्टूबर को चंडीगढ़, जम्मू, शिमला, श्रीनगर और अगरतला जैसे केंद्रों में लक्ष्मी पूजा, accession day या महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण अवकाश रहेगा. 29 अक्टूबर को शिमला में करवा चौथ और 31 अक्टूबर को अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.

ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं, लेकिन नकद जमा, चेक-संबंधी काम और अन्य शाखा-आधारित सेवाओं के लिए स्थानीय छुट्टी सूची जांचना जरूरी है.