भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने आंध्र प्रदेश के रामायपट्टनम में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स स्थापित करने की मंजूरी दी है. कंपनी के बोर्ड ने 28 नवंबर 2026 को हुई बैठक में इस परियोजना के लिए ₹1,26,656 करोड़ के अनुमानित सकल पूंजीगत खर्च को मंजूरी दी. लागत अनुमान में 20% तक बदलाव की गुंजाइश रखी गई है.

परियोजना को BPCL की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिये विकसित किया जाएगा. इसका क्रूड ऑयल प्रोसेसिंग क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन सालाना होगी. इसके साथ 1.5 मिलियन मीट्रिक टन सालाना क्षमता वाला mixed-feed ethylene cracker और downstream petrochemical units भी लगाए जाएंगे. कॉम्प्लेक्स का संयुक्त throughput 10.5 MMTPA रहने का अनुमान है और petrochemical intensity करीब 34% होगी.

BPCL ने परियोजना से वाणिज्यिक परिचालन जुलाई 2032 में शुरू होने का लक्ष्य रखा है. हालांकि, इसके लिए सरकार, वैधानिक संस्थाओं और अन्य नियामकीय एजेंसियों से जरूरी मंजूरियां मिलना बाकी है. कंपनी के अनुसार, यह परियोजना परिवहन ईंधन और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की मांग को पूरा करने, पॉलिमर आयात पर निर्भरता घटाने और रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल एकीकरण से आय के स्रोतों में विविधता लाने में मदद कर सकती है.