Union Budget 2027-28 से पहले IT उद्योग संगठन Nasscom ने सरकार के सामने AI, साइबरसिक्योरिटी, रोजगार और कर सुधारों से जुड़ी कई मांगें रखी हैं. संगठन ने तीन साल के लिए AI Services Transformation and Innovation Scheme शुरू करने का प्रस्ताव दिया है.

इस योजना के तहत भारत में विकसित और संचालित AI उत्पादों व सेवाओं के विकास और व्यावसायीकरण को समर्थन देने की मांग की गई है. Nasscom के अनुसार, योजना में कर्मचारियों के reskilling को वास्तविक प्रोजेक्ट से जोड़ने, साझा तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने और छोटे IT सेवा प्रदाताओं को विशेषज्ञ सहायता देने का प्रावधान होना चाहिए.

संगठन ने unlisted कंपनियों के ESOP और RSU पर टैक्स व्यवस्था बदलने की मांग भी की है. प्रस्ताव के अनुसार, कर्मचारियों पर टैक्स की देनदारी शेयर बेचने, कंपनी के सूचीबद्ध होने या exercise के 10 साल बाद—इनमें जो पहले हो—तब लागू होनी चाहिए.

Nasscom ने अतिरिक्त रोजगार से जुड़े कर प्रोत्साहन के लिए मासिक वेतन सीमा ₹25,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख करने का सुझाव दिया है. साथ ही, manufacturing और services क्षेत्र के MSMEs के लिए शुरुआती सीमित आवंटन वाला contributory cybersecurity programme शुरू करने की मांग की गई है.

इसके अलावा संगठन ने IT कंपनियों के विलय और fast-track demerger में कर राहत, tax disputes के तेज निपटारे, disputed demands पर working capital राहत और Global Capability Centres के लिए permanent establishment नियमों पर स्पष्टता की मांग की है.