केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में कंटेनर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ की Container Manufacturing Promotion Scheme को मंजूरी दी है. यह योजना FY 2027-28 से FY 2039-40 तक लागू होगी और इसमें नई फैक्ट्रियां स्थापित करने के साथ मौजूदा इकाइयों के विस्तार को भी समर्थन दिया जाएगा.

सरकार के अनुसार, योजना के तहत भारत की वार्षिक कंटेनर विनिर्माण क्षमता को मौजूदा करीब 70,000 TEUs से बढ़ाकर लगभग 7.5 लाख TEUs करने का लक्ष्य है. इससे घरेलू उत्पादन क्षमता करीब दस गुना बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

योजना में term loans पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी के लिए ₹859 करोड़ और वैश्विक शिपिंग मानकों के अनुरूप निर्मित कंटेनरों के लिए operational expenditure assistance के रूप में ₹8,891 करोड़ का प्रावधान है. परीक्षण और certification सुविधाओं के लिए ₹150 करोड़ रखे गए हैं.

सरकार का अनुमान है कि इस पहल से करीब 3,000 प्रत्यक्ष और 50,000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. इससे corner castings, specialised steel, wooden frames और paints जैसे सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.