भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Zepto Marketplace Pvt Ltd समेत कई खाद्य कारोबार संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है. नियामक के अनुसार, Zepto को दो पैकेट बेसन की कथित तौर पर इस्तेमाल की अंतिम तारीख के बाद डिलीवरी से जुड़ी शिकायत पर नोटिस भेजा गया है. दोनों पैकेट पर “Use By: 12 सितंबर 2026” अंकित होने की बात कही गई है.
FSSAI ने Zepto से शिकायत की जांच कर ऑर्डर, डिलीवरी, वेयरहाउस, विक्रेता और उत्पाद से संबंधित जानकारी देने को कहा है. कंपनी से प्रभावित स्टॉक वापस लेने, ग्राहकों को सूचना देने, रिफंड और भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए सुधारात्मक कदमों की जानकारी भी मांगी गई है.
नियामक ने HealthyHey Foods LLP, Bakelite Food Processing Pvt Ltd और BMS Lifescience को भी खाद्य सुरक्षा, लेबलिंग और विज्ञापन दावों से जुड़े कथित उल्लंघनों पर नोटिस जारी किए हैं. इसके अलावा Storia Foods & Beverages Pvt Ltd के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दी गई है.
FSSAI की कार्रवाई में आरोपों की जांच और कंपनियों के जवाब के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी.
