दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार, 4 नवंबर 2026 को MCX पर सोना शुरुआती गिरावट के बाद संभला, जबकि चांदी करीब ₹1,000 की गिरावट के साथ कारोबार करती दिखी.

बुधवार को MCX पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.22 फीसदी यानी ₹316 की बढ़त के साथ ₹1,39,762 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. इसी डिलीवरी वाली चांदी करीब ₹1,000 कमजोर होकर ₹1,78,650 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

शहरों में सोने के ताजा भाव

बुलियन बाजार में 24 कैरेट सोने का औसत भाव ₹1,38,360 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,26,720 प्रति 10 ग्राम बताया गया. चांदी ₹1,77,210 प्रति किलोग्राम पर रही.

दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना ₹1,39,800 प्रति 10 ग्राम, जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में ₹1,39,700 रहा. मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे समेत कई शहरों में इसका भाव ₹1,39,650 दर्ज किया गया.

22 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में ₹1,28,160, अहमदाबाद-वडोदरा में ₹1,28,060 और मुंबई समेत कई शहरों में ₹1,28,010 प्रति 10 ग्राम रहा. स्थानीय कर, मेकिंग चार्ज और ज्वेलरी की शुद्धता के कारण खुदरा कीमतें अलग हो सकती हैं.