केंद्र सरकार के Special Swachhata Campaign 6.0 के तहत स्क्रैप और ई-कचरे के निपटान से 17 दिनों में ₹491.28 करोड़ का राजस्व मिला है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 21 अक्टूबर को बताया कि अभियान के पहले 15 से 17 दिनों में करीब ₹490 करोड़ जुटाए गए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि 31 अक्टूबर तक यह राशि दोगुने से अधिक हो सकती है.
सरकार के अनुसार, 19 अक्टूबर तक अभियान के तहत 8,34,509 सफाई अभियान स्थलों को कवर किया गया. इस दौरान 116 लाख वर्गफुट जगह भी खाली कराई गई. पिछले साल के Special Campaign 5.0 की समान अवधि में स्क्रैप से ₹304.72 करोड़ का राजस्व मिला था.
मंत्री ने बताया कि इस बार पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य अनुपयोगी सामान के निपटान के लिए GeM Portal का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसका उद्देश्य ई-कचरे को केवल कचरा मानने के बजाय उसमें मौजूद अवशिष्ट मूल्य को व्यवस्थित तरीके से हासिल करना है.
19 अक्टूबर तक रेलवे ने स्क्रैप निपटान से ₹425.06 करोड़ जुटाए थे. Special Campaign 6.0 का संचालन 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है.
