57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर 2026 को होगी. बैठक पहले 7 अक्टूबर को प्रस्तावित थी. GST Council Secretariat ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर तारीख में बदलाव की जानकारी दी है. ज्ञापन में बैठक टालने की वजह के तौर पर ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ का उल्लेख किया गया है, लेकिन इन परिस्थितियों का कोई विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है.
बैठक 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम के Summit Room में आयोजित की जाएगी. यह बैठक दूसरी बार पुनर्निर्धारित हुई है. इससे पहले इसे 12 सितंबर से बदलकर 7 अक्टूबर किया गया था. पिछली तारीख में बदलाव को नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को हुए BRICS शिखर सम्मेलन से जोड़ा गया था.
बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा संभव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिषद की बैठक में GST registration, returns और refund व्यवस्था में बदलाव पर चर्चा हो सकती है. GST विवादों के समाधान, compliance सुधार और input tax credit के प्रवाह से जुड़े मुद्दे भी संभावित एजेंडे में बताए गए हैं. हालांकि, 57वीं बैठक का विस्तृत आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.
GST काउंसिल की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करती हैं और इसमें राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं.
