भारत की ऑटो-टेक कंपनियों ने 2026 में अब तक 97 फंडिंग राउंड के जरिए 1.3 अरब डॉलर जुटाए हैं. डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Tracxn की ‘India Auto Tech - 2026 YTD’ रिपोर्ट के अनुसार, यह फंडिंग केवल अमेरिकी डॉलर में इक्विटी निवेश को दर्शाती है. इसमें कर्ज, अनुदान, IPO के बाद की फंडिंग और ICO शामिल नहीं हैं.
2025 में ऑटो-टेक कंपनियों ने 195 राउंड में 2.1 अरब डॉलर जुटाए थे. इस साल अब तक सबसे बड़ी फंडिंग राइड-हेलिंग कंपनी Rapido को 240 मिलियन डॉलर की मिली. इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Simple Energy ने 180 मिलियन डॉलर और River ने 102 मिलियन डॉलर जुटाए.
रिपोर्ट के मुताबिक, 34 मिलियन डॉलर या उससे अधिक की 10 बड़ी डील्स में कुल 900 मिलियन डॉलर आए. यह कुल फंडिंग का करीब 70 प्रतिशत है. बाकी 87 राउंड में लगभग 400 मिलियन डॉलर जुटाए गए.
बाद के चरण की फंडिंग 810 मिलियन डॉलर रही. Series C और उसके बाद के राउंड 10 बड़ी डील्स में से आठ में शामिल थे.
IPO बाजार पूंजीकरण के मामले में ऑटोमेटेड पार्किंग समाधान कंपनी Sotefin 35 मिलियन डॉलर के साथ आगे रही. Victory EV India का बाजार पूंजीकरण 11 मिलियन डॉलर और AutoFurnish का 6 मिलियन डॉलर रहा.
इस दौरान Cars24 ने जनवरी में CarInfo को 44.4 मिलियन डॉलर में खरीदा. मार्च में उसने Vehicleinfo का अधिग्रहण किया. इसी महीने Roadzen ने VehicleCare और 91trucks ने MotorFloor को खरीदा.
