भारत का building automation market 2025 के 4.32 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 12.56 अरब डॉलर पहुंच सकता है. MarketsandMarkets के अनुमान के अनुसार, इस अवधि में बाजार 23.8 प्रतिशत की compound annual growth rate से बढ़ेगा.
Building automation systems के जरिए air conditioning, lighting, security, energy consumption और office space utilisation को एकीकृत तरीके से प्रबंधित किया जा सकता है. AI analytics, sensors, connected devices और predictive maintenance जैसी तकनीकों से इमारतों के संचालन में दक्षता बढ़ाने पर जोर है.
Commercial real estate में smart building technologies का इस्तेमाल बढ़ने के पीछे ऊर्जा बचत, sustainability requirements और बदलती workplace जरूरतों को प्रमुख कारक माना जा रहा है. CII-Cushman & Wakefield के अनुमान के अनुसार, organised commercial office space में IoT-enabled automation की हिस्सेदारी FY2030 तक 25 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो सकती है.
Integrated building automation and management systems की adoption भी 8 प्रतिशत से बढ़कर 23 प्रतिशत रहने का अनुमान है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 420 मिलियन वर्गफुट पुराना office stock retrofitting के लिए संभावित बाजार है, जिसका मूल्य लगभग 50,000 करोड़ रुपये आंका गया है.
