भारत की तेजी से बढ़ती creator economy में किसी गाने का Reels, Shorts या दूसरे short-video platforms पर वायरल होना जरूरी नहीं कि उसके कलाकारों के लिए बड़ी कमाई भी सुनिश्चित करे. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 20-25 लाख active digital creators हैं, लेकिन इनमें केवल 8-10% ही अपने content से प्रभावी रूप से monetise कर पाते हैं.
किसी गाने के इस्तेमाल से होने वाली कमाई को Content ID जैसे tracking systems के जरिये दर्ज किया जाता है. इसके बाद distributor अपना हिस्सा काटता है और बाकी रकम कलाकार तक पहुंचती है. यदि गाने में कई कलाकार, composer या अन्य contributors शामिल हों, तो आय उनके तय roles और agreements के आधार पर बांटी जाती है.
Viral music से कमाई के तीन रास्ते
कुछ brands और creators licensed stock music का इस्तेमाल करते हैं, जिससे takedown या copyright strike का जोखिम कम रहता है. दूसरा तरीका trending song का इस्तेमाल कर audience reach बढ़ाना है. तीसरे मॉडल में कलाकार catchy hook बनाकर उसे creators के जरिये जानबूझकर promote करते हैं. इससे streaming, social media engagement, live gigs और brand deals के अवसर बढ़ सकते हैं.
Licensing को इस असमानता को कम करने का संभावित रास्ता माना जा रहा है. Hoopr के अनुसार, उसने 20 से अधिक genres में 1,500 से ज्यादा कलाकारों को ₹4.5 करोड़ से अधिक का भुगतान किया है. भारत में 80,000 से ज्यादा brands और करीब पांच लाख creators branded content बनाते हैं, जिसका अनुमानित अवसर लगभग ₹1,500 करोड़ का है.
फिर भी listening और payment के बीच बड़ा अंतर है. Hoopr के आंकड़ों के मुताबिक, 96% smartphone users music सुनते हैं, जबकि केवल 38% ने कभी इसके लिए भुगतान किया है. Unlicensed commercial music use से सालाना करीब ₹3,600 करोड़ की licensing revenue loss का अनुमान है.
