भारत में imported whisky या wine की कीमत उस देश की तुलना में काफी अधिक हो सकती है, जहां उसका उत्पादन होता है. इसकी वजह केवल brand का premium होना नहीं, बल्कि bottle के भारत पहुंचने के बाद जुड़ने वाली लागत और कर हैं.
आयात के समय customs duty और अन्य शुल्क लगते हैं. इसके बाद राज्य सरकारों के excise rules, taxes, registration fees और licensing requirements कीमत को और प्रभावित करते हैं. शराब का नियमन मुख्य रूप से राज्यों के पास है, इसलिए एक ही bottle की कीमत दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में अलग हो सकती है.
Customs clearance के बाद transportation, warehousing और distribution पर खर्च आता है. कुछ products के लिए विशेष storage और handling की जरूरत भी हो सकती है. इसके अलावा distributors और retailers अपने operating costs और margins जोड़ते हैं.
Industry estimates के अनुसार customs duty imported liquor की final retail price का करीब 10-20 प्रतिशत हो सकती है. हालांकि, duty में कमी का पूरा लाभ consumer price में दिखे, यह जरूरी नहीं है. भारत में alcoholic beverages से केंद्र और राज्यों को FY2024-25 में संयुक्त रूप से करीब ₹4 लाख करोड़ का tax revenue मिला.
