भारत और मेक्सिको ने प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट (PTA) के लिए औपचारिक वार्ता शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. दोनों पक्षों ने वार्ता के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को अंतिम रूप दिया है, जो समझौते के दायरे और बातचीत की प्रक्रिया का आधार होगा.
प्रस्तावित PTA का फोकस चुनिंदा वस्तुओं में व्यापार को आसान बनाने और बाजार पहुंच बढ़ाने पर रहेगा. इसके तहत उन उत्पादों की पहचान की जा सकती है, जिन पर दोनों देश शुल्क में रियायत देने के लिए सहमत हों.
निर्यातकों के लिए क्यों अहम है समझौता
मेक्सिको ने उन देशों से आयातित कई वस्तुओं पर ऊंचे शुल्क लगाए हैं, जिनके साथ उसका कोई तरजीही व्यापार समझौता नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन शुल्कों का असर भारतीय ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, रसायन और कपड़ा क्षेत्र के निर्यातकों पर पड़ सकता है.
वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का मेक्सिको को वस्तु निर्यात 5.73 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था. इसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र की हिस्सेदारी प्रमुख थी. प्रस्तावित समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर बनने तथा आपूर्ति शृंखला सहयोग को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
