भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 20 अक्टूबर 2026 से लागू होगा. भारत सरकार के अनुसार, समझौते के पहले ही दिन न्यूजीलैंड में भारत के 100% निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी. इससे कपड़ा, चमड़ा, जूते, इंजीनियरिंग सामान और कृषि-प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है.
समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश की सुविधा देने की प्रतिबद्धता जताई है. निवेश से विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, innovation और रोजगार को बढ़ावा देने का लक्ष्य है.
भारतीय skilled professionals के लिए Temporary Employment Entry pathway के तहत किसी भी समय 5,000 तक वीजा उपलब्ध होंगे. इसके अलावा, हर साल 1,000 भारतीय युवाओं के लिए 12 महीने के Working Holiday Visa का प्रावधान है. भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई के दौरान कम-से-कम 20 घंटे साप्ताहिक काम और कुछ STEM graduates के लिए तीन साल तक post-study work अवसर भी तय किए गए हैं.
न्यूजीलैंड से भारत आने वाले सामानों में 95% निर्यात पर शुल्क घटेगा या समाप्त होगा, लेकिन सेब, कीवी और कुछ अन्य उत्पादों पर quota और अन्य शर्तें लागू रहेंगी. डेयरी, चीनी, मसाले, खाद्य तेल और कई संवेदनशील क्षेत्रों को भारत ने बाजार पहुंच से बाहर रखा है.
