भारत का pharmaceutical sector 2030 तक करीब $130 billion के घरेलू बाजार का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है. मौजूदा घरेलू बाजार का आकार लगभग $60 billion आंका गया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, FY 2025-26 में pharmaceutical industry का annual turnover ₹5,08,630 करोड़ रहा, जबकि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र की औसत growth 9.2% रही.

भारत volume के आधार पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और value के आधार पर 11वां सबसे बड़ा pharmaceutical market है. FY 2025-26 में pharmaceutical exports ₹2,62,697 करोड़ रहे. भारत generic medicines की वैश्विक supply में करीब 20% योगदान देता है और affordable medicines तथा vaccines का प्रमुख supplier है.

Growth को सहारा देने वाले प्रमुख क्षेत्र

इस विस्तार के पीछे घरेलू healthcare demand, generic medicines में भारत की मजबूत स्थिति, बढ़ते exports और manufacturing capacity को प्रमुख आधार माना जा रहा है. सरकार pharmaceutical production, active pharmaceutical ingredients यानी APIs और high-value products में import dependence घटाने के लिए Production Linked Incentive यानी PLI योजनाएं चला रही है.

Economic Survey ने sector के volume-led exports से value-led growth की ओर बढ़ने, complex generics, biosimilars और innovation पर जोर देने की बात कही है. Biopharma SHAKTI और research-support measures से clinical research तथा biopharmaceutical manufacturing को बढ़ावा देने का लक्ष्य है.