भारत में कर्मचारियों की औसत सैलरी 2027 में 9.1 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. Aon के Annual Salary Increase and Turnover Survey for India 2026-27 के अनुसार, यह वृद्धि 2026 में दर्ज 9 प्रतिशत के वास्तविक औसत इजाफे से मामूली अधिक होगी.
सर्वे में 45 उद्योगों की 1,200 से अधिक संस्थाओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां प्रतिभाशाली कर्मचारियों को बनाए रखने, बढ़ती workforce लागत और वैश्विक अनिश्चितता के बीच compensation budgets में संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं.
सेक्टरवार अनुमान में non-banking financial companies यानी NBFCs 10.1 प्रतिशत वेतन वृद्धि के साथ सबसे आगे हैं. Energy सेक्टर में 9.9 प्रतिशत और real estate तथा infrastructure में 9.8 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान है. Funds and asset management और life sciences सेक्टर के लिए 9.6 प्रतिशत, जबकि global capability centres के लिए 9.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू खपत, निवेश और निर्यात में मजबूती से कारोबारी भरोसा बना हुआ है. हालांकि, बढ़ती attrition और skilled talent के लिए प्रतिस्पर्धा कंपनियों के सामने प्रमुख चुनौती बनी हुई है.
