भारत ने बांग्लादेश रेलवे के लिए 200 ब्रॉडगेज यात्री कोचों की आपूर्ति के तहत पहली 18 कोचों की खेप रवाना कर दी है. यह खेप पंजाब के कपूरथला स्थित Rail Coach Factory से भेजी गई.
पहली खेप में 11 गैर-AC शॉवॉन चेयर कार, तीन AC चेयर कार, दो AC स्लीपर कोच और दो AC पावर कार शामिल हैं. पावर कारों में गार्ड के लिए अलग कमरे और सामान रखने की जगह दी गई है.
इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए reclining seats, CCTV, alarm system, fans, Baby Care Room और Prayer Room जैसी सुविधाएं बताई गई हैं. बांग्लादेश रेलवे की परिचालन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोचों की छत को अतिरिक्त भार सहने के लिए मजबूत बनाया गया है.
यह आपूर्ति RITES के जरिए हो रही है. करीब ₹915 करोड़ के इस अनुबंध के तहत सभी 200 कोचों की डिलीवरी दिसंबर 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है. परियोजना के लिए European Investment Bank से वित्तपोषण किया जा रहा है. इससे पहले Rail Coach Factory ने 2015-16 में बांग्लादेश को 120 LHB ब्रॉडगेज यात्री कोचों की आपूर्ति की थी.
