नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है, लेकिन दोनों देश संभवतः ऐसे चरण में पहुंच गए हैं जहां आगे बढ़ना या नई रियायत देना बेहद मुश्किल होगा.
नई दिल्ली में Munich Leaders Meeting 2026 के दौरान उन्होंने प्रस्तावित समझौते को कठिन और बेहद गहन बातचीत का नतीजा बताया. हालांकि, सीतारामन ने यह भी कहा कि यदि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए कोई अतिरिक्त गुंजाइश मिलती है, तो आगे चर्चा की जा सकती है.
वित्त मंत्री के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन फिलहाल भारत के पक्ष में है और अमेरिका अपने व्यापार घाटे को कम करना चाहता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार में पिछले वर्षों में हुए कथित नुकसान को लेकर चिंतित है.
यह वार्ता फरवरी 2026 में घोषित अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे के तहत चल रही है. दोनों देश अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के साथ व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी बातचीत कर रहे हैं.
