पश्चिम एशिया में जारी संकट और स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज के आसपास बढ़ते शिपिंग जोखिमों के बीच Indian Oil Corporation (IOC) अपनी क्रूड ऑयल और LPG सप्लाई चेन पर अधिक नियंत्रण बनाने की तैयारी कर रही है. कंपनी के बोर्ड ने कुछ जहाज खरीदने की योजना को मंजूरी दी है.
IOC के निदेशक (वित्त) अनुज जैन के अनुसार, कंपनी तीन विकल्पों पर काम कर रही है. इनमें मौजूदा time-chartered और voyage-chartered जहाजों का बेहतर इस्तेमाल, कुछ जहाजों को सीधे खरीदना और Make in India पहल के तहत देश में जहाज बनवाने की संभावना शामिल है.
कंपनी के पास फिलहाल time charter पर तीन क्रूड ऑयल जहाज और नौ LPG जहाज हैं. संकट के दौरान इन जहाजों ने सप्लाई बनाए रखने और बढ़ती माल ढुलाई लागत का असर कम करने में मदद की है.
पश्चिम एशिया में तनाव के कारण समुद्री परिवहन और war-risk insurance महंगे हुए हैं. ऐसे माहौल में अपने जहाज रखने से IOC को आयात की योजना, माल ढुलाई और जरूरी ऊर्जा आपूर्ति पर दीर्घकालिक नियंत्रण मिल सकता है. कंपनी ने हालांकि जहाजों की संख्या, खरीद की समयसीमा या निवेश राशि का अंतिम विवरण सार्वजनिक नहीं किया है.
