वाराणसी में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को आयोजित विश्व संगोष्ठी में अर्थशास्त्री जेफरी डी. सैक्स ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और आर्थिक प्रगति में अदाणी समूह की भूमिका की सराहना की. उन्होंने समूह और अदाणी फाउंडेशन की ओर से सतत विकास के क्षेत्र में किए जा रहे काम का भी उल्लेख किया.
‘आधुनिक चुनौतियों के लिए प्राचीन ज्ञान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सैक्स ने कहा कि अदाणी समूह भारत में बदलाव और प्रगति के प्रमुख वाहकों में शामिल है. उन्होंने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार में समूह के योगदान को महत्वपूर्ण बताया.
परिवार-आधारित कारोबार की जिम्मेदारी पर जोर
बाद की बातचीत में सैक्स ने परिवार के नाम से चलने वाले कारोबार की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की. उनके अनुसार, ऐसे उद्यम केवल व्यावसायिक हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि परिवार की विरासत, मूल्यों और समाज के प्रति दायित्व को भी साथ लेकर चलते हैं.
सैक्स कोलंबिया यूनिवर्सिटी के Center for Sustainable Development के निदेशक और UN Sustainable Development Solutions Network के अध्यक्ष हैं. संगोष्ठी में उन्होंने वैश्विक आर्थिक शक्ति के बदलते संतुलन और भारत की बढ़ती भूमिका पर भी बात की.
