केंद्र सरकार के दायरे में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत Variable Dearness Allowance (VDA) में संशोधन के बाद कृषि, निर्माण एवं रखरखाव, लोडिंग-अनलोडिंग, सफाई तथा कुछ खनन गतिविधियों से जुड़े कामगारों की मजदूरी बढ़ी है.

निर्माण और रखरखाव क्षेत्र में Area A के लिए अकुशल श्रमिक की न्यूनतम दैनिक मजदूरी ₹840, अर्ध-कुशल या अकुशल पर्यवेक्षकीय श्रमिक की ₹933 और कुशल या क्लेरिकल श्रमिक की ₹1,024 तय की गई है. इसी क्षेत्र में अत्यधिक कुशल श्रमिक को ₹1,111 प्रतिदिन मिलेंगे. Area B और Area C के लिए दरें इससे कम हैं.

कृषि क्षेत्र में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी Area A में ₹537, Area B में ₹491 और Area C में ₹486 है. अत्यधिक कुशल कृषि श्रमिकों के लिए ये दरें क्रमशः ₹705, ₹655 और ₹587 हैं.

नई दरों में मूल मजदूरी के साथ महंगाई से जुड़ा VDA शामिल है. VDA में संशोधन औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बदलाव के आधार पर किया गया है.