मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के Terminal 1B के नॉर्थ सेक्शन का चरणबद्ध पुनर्विकास जनवरी 2027 से शुरू होगा. Adani Airport Holdings के अनुसार, करीब 60 साल पुराने ढांचे से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण यह काम किया जा रहा है.
पहले चरण में Terminal 1B का नॉर्थ सेक्शन अस्थायी रूप से बंद कर पुनर्विकसित किया जाएगा. यह हिस्सा Terminal 1 की क्षमता का लगभग एक-तिहाई है. कंपनी के मुताबिक, इस प्रक्रिया से सालाना करीब 50 लाख यात्रियों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित होगा, जो मुंबई एयरपोर्ट के लगभग 5.5 करोड़ वार्षिक यात्रियों का करीब 9 प्रतिशत है.
कंपनी ने कहा है कि बाकी 91 प्रतिशत यात्री यातायात पर असर नहीं पड़ेगा. प्रभावित हिस्से से संचालन करने वाली एयरलाइंस को अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से Navi Mumbai International Airport स्थानांतरित करने का विकल्प दिया गया है.
पुनर्विकास पूरा होने के बाद Terminal 1 की क्षमता मौजूदा करीब 1.5 करोड़ यात्रियों से बढ़कर लगभग 2 करोड़ यात्री सालाना हो सकती है, यानी करीब 33 प्रतिशत वृद्धि.
