NDTV Profit का ‘NDTV Profit Ignite: Diwali Edition’ 28 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में भारतीय पूंजी बाजार, निवेश और एसेट मैनेजमेंट से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञ नए संवत में बाजार की संभावनाओं, जोखिमों और निवेश रणनीतियों पर चर्चा करेंगे.
कार्यक्रम में Securities and Exchange Board of India (SEBI) के चेयरमैन तुहिन कांता पांडेय और National Stock Exchange (NSE) के MD एवं CEO आशीषकुमार चौहान शामिल होंगे. Motilal Oswal Financial Services के चेयरमैन एवं सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल, BSE के सदस्य रमेश दमानी, ICICI Prudential AMC के ED एवं CIO एस. नरेन और quant Mutual Fund के संस्थापक एवं CIO संदीप टंडन भी वक्ताओं में शामिल हैं.
इसके अलावा Harvard Business School के प्रोफेसर रंजय गुलाटी, व्यक्तिगत निवेशक विजय केडिया, Carnelian Asset Management के संस्थापक एवं CIO विकास खेमानी और Edelweiss Mutual Fund की MD एवं CEO राधिका गुप्ता कार्यक्रम में भाग लेंगी. संगीतकार और निर्माता सुलेमान मर्चेंट भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे.
कार्यक्रम में निवेश निर्णयों के पीछे की सोच, कारोबारी प्रदर्शन, बाजार मूल्यांकन और अनिश्चितता के बीच अवसरों का आकलन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा.
