राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नई दिल्ली में Alprazolam के कथित अवैध निर्माण से जुड़ी एक प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई देश में मादक और मन:प्रभावी पदार्थों के clandestine निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है.

DRI अधिकारियों ने एक ऐसे परिसर की तलाशी ली, जो बाहर से कंप्यूटर शॉप के रूप में संचालित हो रहा था. तलाशी के दौरान 148 किलोग्राम Alprazolam इंटरमीडिएट ठोस और तरल रूप में बरामद किया गया. इसके अलावा 1,000 किलोग्राम से अधिक कच्चा माल और रसायन तथा निर्माण प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले 188 लीटर अतिरिक्त रसायन और तरल पदार्थ भी मिले.

अधिकारियों को परिसर में रिएक्शन उपकरण, वाटर चिलर, वैक्यूम एग्जॉस्ट मशीन और अन्य संयंत्रों से लैस एक कार्यशील गुप्त प्रयोगशाला मिली. मंत्रालय के मुताबिक, प्रयोगशाला के उपकरण और संबंधित सामग्री को Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 के तहत जब्त किया गया है.

प्रयोगशाला संचालक को भी इसी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अवैध निर्माण की आपूर्ति श्रृंखला की भूमिका खंगाली जा सकती है.