नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में प्रस्तावित नए मुख्यालय का आर्किटेक्चरल डिजाइन जारी किया है. एक्सचेंज ने डिजाइन का वीडियो साझा करते हुए इसे मुंबई की स्काईलाइन में नया लैंडमार्क बताया है.

नया भवन BKC के G Block में स्थित प्लॉट C-81 और C-82 पर बनाया जाएगा. NSE के अनुसार, इन दोनों भूखंडों का कुल क्षेत्रफल करीब 10,995 वर्ग मीटर है और इन्हें मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने 80 साल की लीज पर आवंटित किया है. इन भूखंडों के लिए कुल लीज प्रीमियम करीब ₹1,684 करोड़ बताया गया है.

इस भवन का डिजाइन आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने तैयार किया है. NSE ने 3 नवंबर 2026 को नए कार्यालय भवन के लिए भूमिपूजन भी किया था. कंपनी के मुताबिक, प्रस्तावित परिसर का उद्देश्य एक्सचेंज की दीर्घकालिक वृद्धि और विस्तार की जरूरतों को पूरा करना है.

NSE ने अभी भवन की निर्माण लागत, कुल निर्मित क्षेत्रफल या पूरा होने की समयसीमा की जानकारी साझा नहीं की है. मौजूदा Exchange Plaza भी BKC में स्थित है.