भारत के सौर विनिर्माण क्षेत्र को पेरोव्स्काइट तकनीक में घरेलू शोध, बौद्धिक संपदा और उत्पादन क्षमता विकसित करने पर जोर देना चाहिए. भारतीय सौर विनिर्माताओं के संगठन ISMA की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऐसी उभरती तकनीक है जिसमें भारत वैश्विक तकनीकी मानक पूरी तरह तय होने से पहले अपनी IP विकसित कर सकता है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सौर उद्योग ने मॉड्यूल, सेल, इनगॉट और वेफर उत्पादन में क्षमता बढ़ाई है, लेकिन पॉलीसिलिकॉन, वेफर और कई प्रक्रिया उपकरणों के लिए आयात पर निर्भरता बनी हुई है. पेरोव्स्काइट तकनीक इस निर्भरता को कम करने का रास्ता दे सकती है.
ISMA ने Approved List of Models and Manufacturers में अगली पीढ़ी की सेल तकनीकों के लिए अलग प्रावधान का सुझाव दिया है. इसमें सिंगल-जंक्शन पेरोव्स्काइट और टैंडम सेल के लिए दो स्तर बनाए जा सकते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को पहले सिंगल-जंक्शन पेरोव्स्काइट क्षमता विकसित करनी चाहिए और उसके बाद सिलिकॉन-पेरोव्स्काइट टैंडम तकनीक की ओर बढ़ना चाहिए. इससे विनिर्माताओं को absorber, encapsulation और reliability से जुड़ी प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा.
