Power Finance Corporation (PFC) और REC Ltd के प्रस्तावित विलय को लेकर वित्त मंत्रालय समीक्षा कर रहा है. वित्त मंत्री की मंजूरी के बाद प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखा जा सकता है. योजना का लक्ष्य विलय को 1 अप्रैल 2027 से प्रभावी करना है.

सरकार की कोशिश है कि विलय के बाद भी उसकी हिस्सेदारी और नियंत्रण 51% से कम न हो. इसके लिए प्रेफरेंस शेयर जारी करने का विकल्प चुना जा रहा है. पहले रिकैपिटलाइजेशन बॉन्ड और नई इक्विटी जारी करने जैसे विकल्पों पर चर्चा हुई थी.

जून 2026 में दोनों कंपनियों के बोर्ड ने REC को PFC में मिलाने की योजना को मंजूरी दी थी. प्रस्ताव के अनुसार REC के शेयरधारकों को हर 100 शेयर के बदले PFC के 88 शेयर मिलेंगे.

RBI से 15 अक्टूबर और NSE-बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से 19 अक्टूबर को अनापत्ति मिल चुकी है. फिर भी विलय के लिए शेयरधारकों, लेनदारों और अन्य वैधानिक संस्थाओं की मंजूरी जरूरी है. दोनों कंपनियों का संयुक्त ऋण पोर्टफोलियो 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जिससे एक बड़ा बिजली क्षेत्र वित्तपोषण संस्थान बनने की उम्मीद है.