हैदराबाद में जन्मे भारतीय-कनाडाई कारोबारी Prem Watsa की अगुवाई वाला Fairfax Financial Holdings IDBI Bank में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस सौदे को मंजूरी दे दी है. प्रस्तावित लेनदेन का मूल्य ₹52,878 करोड़ है.
इस हिस्सेदारी में केंद्र सरकार की 30.48 प्रतिशत और Life Insurance Corporation of India (LIC) की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है. सौदे के बाद Fairfax को बैंक का प्रबंधन नियंत्रण मिलेगा, जबकि सरकार और LIC की हिस्सेदारी क्रमशः 15 प्रतिशत और 19 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. हालांकि, लेनदेन को लागू नियामकीय और अन्य मंजूरियां पूरी करनी होंगी.
8 डॉलर से Fairfax तक का सफर
Prem Watsa का जन्म 1950 में हैदराबाद में हुआ. उन्होंने IIT Madras से chemical engineering की पढ़ाई की और 1972 में MBA करने कनाडा चले गए. उस समय उनके पास केवल 8 डॉलर थे. पढ़ाई के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर air conditioners और furnaces बेचकर खर्च चलाया.
1974 में उन्होंने Confederation Life में research analyst के रूप में काम शुरू किया. 1984 में उन्होंने Hamblin Watsa Investment Counsel की सह-स्थापना की और अगले वर्ष Markel Financial का नियंत्रण लेकर Fairfax Financial की नींव रखी.
Fairfax अब बीमा और निवेश क्षेत्र का वैश्विक समूह है. भारत में इसकी मौजूदगी CSB Bank और अन्य वित्तीय कारोबारों में भी है. Watsa के अनुसार, समूह ने IDBI Bank सौदे के लिए चार साल से अधिक समय तक प्रयास किया.
