भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Emirates NBD Bank P.J.S.C. की भारत स्थित शाखाओं के RBL Bank Limited में विलय को मंजूरी दे दी है. RBI के अनुसार, यह विलय 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा. इसके बाद Emirates NBD की भारत में मौजूद सभी शाखाएं RBL Bank की शाखाओं के रूप में काम करेंगी.

Emirates NBD की भारत में तीन शाखाएं हैं, जो मुंबई, गुरुग्राम और चेन्नई में स्थित हैं. यह कदम बैंक की भारतीय शाखा गतिविधियों को RBL Bank के साथ एकीकृत करेगा.

RBL Bank में Emirates NBD की हिस्सेदारी

यह मंजूरी Emirates NBD के RBL Bank में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के बाद आई है. जून 2026 में Emirates NBD ने करीब ₹26,000 करोड़ के प्राथमिक पूंजी निवेश के जरिए RBL Bank की लगभग 60% हिस्सेदारी हासिल की थी. इस लेनदेन के बाद Emirates NBD, RBL Bank का प्रमोटर बन गया.

RBI ने 16 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना में कहा कि उसने Banking Regulation Act, 1949 की धारा 44A की उपधारा (4) के तहत विलय योजना को मंजूरी दी है.