रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच Reserve Bank of India (RBI) ने तीन सरकारी तेल विपणन कंपनियों के लिए विशेष डॉलर विंडो खोलने का फैसला किया है. यह सुविधा 12 अक्टूबर 2026 से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी. इसके तहत Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum Corporation और Bharat Petroleum Corporation की पूरी दैनिक डॉलर जरूरत designated banks के जरिए पूरी की जाएगी.
RBI ने विदेशी मुद्रा बाजार में डेरिवेटिव कारोबार के नियम भी सख्त किए हैं. अब रुपये से जुड़े ऐसे फॉरेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट, जिन्हें रद्द किया जा चुका है, उन्हें दोबारा बुक करने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, परिपक्वता पर कॉन्ट्रैक्ट का rollover जारी रहेगा.
बिना underlying exposure साबित किए फॉरेक्स डेरिवेटिव पोजीशन लेने की सीमा 100 मिलियन डॉलर से घटाकर 5 मिलियन डॉलर कर दी गई है. यही सीमा रुपये से जुड़े exchange-traded currency derivatives पर भी लागू होगी. इसके अलावा, कुछ रुपये-आधारित हेजिंग कॉन्ट्रैक्ट पर बैंकों के लिए 20% Foreign Exchange Risk Reserve रखने का प्रावधान किया गया है. इन कदमों का उद्देश्य तेल कंपनियों की डॉलर मांग को spot market से अलग करना और मुद्रा बाजार में अस्थिरता घटाना है.
