आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 27 नवंबर 2026 को आयोजित एसएमई फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट समिट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से वैश्विक बाजार में विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल बड़ी कंपनियों के दम पर नहीं हो सकता, बल्कि छोटे विनिर्माण इकाइयों, सहायक आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं की भी इसमें अहम भूमिका होगी.

गवर्नर के अनुसार, एमएसएमई भारत के सकल घरेलू उत्पाद में करीब 31 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन में लगभग 35 प्रतिशत और वस्तु निर्यात में करीब आधे हिस्से का योगदान देते हैं. यह क्षेत्र 45 करोड़ से अधिक लोगों की आजीविका से जुड़ा है.

उन्होंने एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए गुणवत्ता, उत्पादकता, तकनीक और वित्त तक बेहतर पहुंच पर जोर दिया. आरबीआई के आधिकारिक विवरण के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भी एमएसएमई 90 प्रतिशत से अधिक कारोबारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और व्यावसायिक रोजगार में दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सेदारी रखते हैं.

समिट का विषय ‘एम्पावरिंग एसएमई एंड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स टू अचीव विकसित भारत’ था.