RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चेतावनी दी है कि भारत की बैंकिंग व्यवस्था मजबूत होने के बावजूद अगला वित्तीय संकट बैंकिंग क्षेत्र के बाहर से शुरू हो सकता है. उन्होंने यह बात 3 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में आयोजित पांचवें कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कही.
मल्होत्रा के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव, साइबर हमले और बड़ी तकनीकी खराबियां वित्तीय व्यवस्था के लिए नए जोखिम बन सकती हैं. ऐसे झटके बैंकों के अलावा NBFCs, शेयर बाजार, पेमेंट सिस्टम, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और महत्वपूर्ण थर्ड-पार्टी सेवाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिरता का अर्थ हर झटके को रोकना नहीं, बल्कि उसके असर को सीमित करने के लिए व्यवस्था को तैयार रखना है. इसके लिए जोखिमों की आपसी कड़ियों को समझने और scenario analysis को जोखिम प्रबंधन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया.
RBI गवर्नर ने AI और tokenisation जैसी तकनीकों की संभावनाएं भी गिनाईं, लेकिन कहा कि इनका टिकाऊ लाभ मजबूत संस्थानों, भरोसेमंद settlement व्यवस्था और वित्तीय ईमानदारी पर निर्भर करेगा. उन्होंने बताया कि भारतीय बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है और NBFCs का औसत पूंजी स्तर नियामकीय न्यूनतम से ऊपर है.
