भारतीय रिजर्व बैंक ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के पॉलिमर बैंकनोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा है. उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रायल 1 अप्रैल 2027 से शुरू हो सकता है, हालांकि अंतिम समयसीमा योजना और मंजूरियों पर निर्भर करेगी.
पायलिमर नोट कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ माने जाते हैं. छोटे मूल्यवर्ग के नोट बार-बार इस्तेमाल होने के कारण जल्दी कटते-फटते और गंदे हो जाते हैं. प्रस्तावित फील्ड ट्रायल का उद्देश्य नोटों की टिकाऊपन, इस्तेमाल में सुविधा, लोगों की स्वीकार्यता और वितरण व्यवस्था का आकलन करना है.
ATM में क्या बदलेगा
रिपोर्ट्स के अनुसार, नए नोटों के आयाम मौजूदा ₹10 और ₹20 के नोटों के समान रखने की योजना है. इससे ATM की कैश-कैसेट, सेंसर और मशीनों को बड़े स्तर पर दोबारा कॉन्फिगर करने की जरूरत कम हो सकती है. शुरुआती पायलट में नोटों का वितरण बैंक शाखाओं के काउंटरों के जरिये किए जाने की संभावना भी बताई गई है.
पॉलिमर नोट आने के बाद पुराने कागजी ₹10 और ₹20 नोटों को तुरंत बंद करने की बात नहीं है. दोनों प्रकार के नोट कुछ समय तक साथ चल सकते हैं. RBI की आधिकारिक जानकारी के अनुसार ₹10 और ₹20 के मौजूदा बैंकनोट फिलहाल वैध मुद्रा हैं.
