Goldman Sachs ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रेपो रेट में आगे और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. निवेश बैंक के मुताबिक RBI दिसंबर 2026 में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की वृद्धि कर सकता है. इसके बाद 2027 की पहली छमाही में 50 बेसिस पॉइंट की और बढ़ोतरी संभव है. इससे रेपो रेट के 2027 की दूसरी तिमाही तक 6.25 प्रतिशत पहुंचने का अनुमान है.
RBI ने अक्टूबर 2026 की मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया था. यह लगभग चार वर्षों में पहली बढ़ोतरी थी. केंद्रीय बैंक ने उस समय नीतिगत रुख को ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ किया था.
महंगाई और आर्थिक विकास पर अनुमान
Goldman Sachs का अनुमान है कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों, कच्चे तेल और व्यापक लागत दबाव के कारण 2027 में भारत की खुदरा महंगाई औसतन 5.7 प्रतिशत रह सकती है. बैंक ने 2027 में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो 2026 के अनुमानित 7.9 प्रतिशत से कम है.
यदि RBI दरें बढ़ाता है, तो बैंकों और वित्तीय संस्थानों के फ्लोटिंग रेट वाले होम तथा कार लोन की ब्याज दरें बढ़ सकती हैं. हालांकि EMI में वास्तविक बदलाव हर बैंक की रीसेट नीति, लोन की अवधि और ग्राहक के ब्याज ढांचे पर निर्भर करेगा.
