बुधवार, 18 नवंबर को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे मजबूत होकर 93.27 के स्तर पर पहुंच गया. इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 93.47 पर खुला था. मंगलवार को यह 43 पैसे की बढ़त के साथ 93.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

बाजार कारोबारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को सहारा मिला. इससे भारत की आयात लागत और महंगाई से जुड़ी चिंताओं में कुछ कमी आने की उम्मीद है. ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत गिरकर 92.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

शेयर बाजार का हाल

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75.10 अंक गिरकर 82,482.30 पर और निफ्टी 26.95 अंक टूटकर 25,355.65 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी हेल्थकेयर, फार्मा और मीडिया सूचकांकों में तेजी दिखी, जबकि FMCG, IT, ऑटो और ऑयल-एंड-गैस सूचकांक दबाव में रहे.

बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को भारतीय शेयरों में शुद्ध रूप से 4,195.38 करोड़ रुपये की खरीदारी की. मिडकैप में कमजोरी और स्मॉलकैप में मामूली तेजी के साथ कारोबार हुआ.