भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले 10 दिनों में फैसला ले सकते हैं.
गोर के मुताबिक, संबंधित अमेरिकी कानून के तहत ऐसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का विकल्प मौजूद है. इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है, क्योंकि भारत रूस से तेल खरीदता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित उपाय किसी एक देश को निशाना बनाकर नहीं किए जा रहे हैं.
राजदूत ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी जल्द प्रगति की उम्मीद जताई. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप प्रशासन अंतिम रूप से कौन-सा कदम उठाएगा और उसका दायरा क्या होगा.
